फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेनों का नियमित संचालन नहीं होने से यात्री परेशान

Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनें रविवार को अपने निर्धारित समय से तीस मिनट व एक घंटा देरी से पहुंची। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेनों का नियमित संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के निर्धारित समय से नहीं चलने की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रविवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंची। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय सुबह 9 बजे का है, जबकि यह ट्रेन तकरीबन 10 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे है जो तकरीबन 11 बजे पहुंची।
इससे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री प्रवीण, दिनेश, मनोज, देवेंद्र समेत अन्य का कहना था कि आए दिन ट्रेनों के समय पर नहीं पहुंचने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें