फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-रिक्शा के भरोसे दस किमी का सफर तय कर रहे यात्री

Wed, 23 Oct 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पुसार-टीकरी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से होने से यात्री परेशान है। यात्रियों को दस किलोमीटर का सफर ई-रिक्शा के भरोसे करना पड़ रहा हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों से मांग करने के बाद भी बसों का संचालन नहीं किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

पुसार-टीकरी मार्ग मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने पर मार्ग से जुड़े दोघट, भगवानपुर, नांगल, ईदरीशपुर, टीकरी, गांगनौली समेत सात गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। दस किलोमीटर का सफर लोगों को ई-रिक्शा से करना पड़ रहा हैं। बस स्टैंड पर यात्री घंटों तक ई-रिक्शा चलने के इंतजार में खड़े रहते हैं। जब तक ई-रिक्शा सवारियों से नहीं भरती, तब तक चालक रिक्शा को लेकर नहीं चलता हैं।

- मार्ग पर बसों के नहीं चलने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। - संजय
विज्ञापन


- ई-रिक्शा से दस किलोमीटर का सफर करने में गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती हैं। सात गांव के लोगों की परेशानियों को देखते हुए बसों का संचालन होना बहुत जरूरी है। - कुलदीप

वर्जन - पुसार-टीकरी मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे कराने के बाद ही बसों का संचालन किया जाना संभव है। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें