अग्रवाल मंडी टटीरी रेवले फाटक पर ट्रेन खड़ी होने से परेशान यात्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के पहिया में ब्रेक जाम होने से ट्रेन काफी देर तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही।
पैसेंजर ट्रेन 74021 बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर नौ बजे आती। बुधवार को खेकड़ा स्टेशन पर ट्रेन के ब्रेक जाम होने एक घंटे तक वहीं खड़ी। चालक ने किसी तरह ब्रेक को सही किया। जब ट्रेन बागपत रोड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां भी एक बोगी का ब्रेक जाम हो गया। धुआं निकालने लगा। इस कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
यही नहीं मेरठ-बागपत मार्ग पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगती चली गई। वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतरकर यात्री बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि खेकड़ा में भी बोगी के ब्रेक जाम हो गए थे, जिस कारण ट्रेन एक घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। ब्यूरो