फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे विलंब से खेकड़ा स्टेशन पहुंची पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे विलंब से खेकड़ा स्टेशन पहुंची पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

खेकड़ा। रेलवे विभाग की लापरवाही से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन आए दिन बिगड़ रहा है। दैनिक यात्रियों को इससे आए दिन परेशानी हो रही है। इसके चलते यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी यात्री यात्रा करने को विवश है। इस मार्ग पर सबसे बड़ी समस्या ट्रेनों का समय सारिणी के अनुरूप नहीं चलना हैै। रविवार को सुबह 11 बजे दिल्ली से शामली जाने वाली यात्री ट्रेन 54475 दो घंटे विलंब से दोपहर एक बजे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वही, अन्य ट्रेनें भी देरी से चलीं। इसके चलते यात्रियों को सर्दी में परेशान होना पड़ा। परेशान आक्रोशित यात्रियों मुस्तकीम, रोहित सिंघल, नरेश, प्रवीन, बिजेंद्र, संदीप, नितिन, प्रवेश, कुलदीप आदि ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें