फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का भाड़ा नहीं मिलने पर डीलरों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन का भाड़ा नहीं मिलने पर डीलरों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन

बड़ौत। लुहारी गांव मेें रविवार को क्षेत्र के राशन डीलरों की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2016 से अब तक राशन भाड़ा नहंी मिलने पर आक्रोश जताया। साथ ही मेरठ स्थित विभागीय दफ्तर में तैनात अकाउंट ऑफिसर पर राशन भाड़ा खाते में भेजने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इस मामले में डीलरों ने डीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सुधीर दांगी ने व संचालन ओमपाल कंडेरा ने किया। सुधीर दांगी ने कहा कि डीलरों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल के तहत गोदाम से दुकान तक राशन लाने के 10 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा भुगतान करने का प्रावधान है। तहसील क्षेत्र के 100 राशन विक्रेताओं का माह जनवरी 2016 से जनवरी 2017 तक का भाड़ा बकाया है। लेकिन मेरठ दफ्तार पर तैनात अकाउंट आफिसर भाड़े का भुगतान करने के लिए 40 फीसदी कमीशन की मांग रहे हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी बागपत, आपूर्ति निरीक्षक सहित अन्य विभागीय अफसरों से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे डीलरों में आक्रोश बढ़ रहा है। डीलरों ने डीएम शकुंतला गौतम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहंी होने तक राशन वितरण के कार्य का बहिष्कार कर कर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में पूनम देवी, नीलम, ब्रिजेश देवी, अतुल गर्ग, मुकेश शर्मा, राजेश देवी, कवरसैन, अफजाल, इमरान, गजेन्द्र कुमार, सत्यवीर, ब्रजपाल, सुधीर, ओमपाल, अजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें