फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे रोडवेज बसें नहीं आने पर भड़के यात्री

Wed, 22 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बसों की कमी झेल रहे यात्रियों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मंगलवार को बसें नहीं आने पर  यात्रियों को गुस्सा आ गया। क्षुब्ध यात्रियों ने  निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा पूर्व में संचालित प्राइवेट बसों का संचालन अच्छा था, रोडवेज की सेवा बद से बदतर होने के कारण समय से स्कूल या ड्यूटी भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर मार्ग पर  शेड्यूल के अनुसार बस संचालन कराने की मांग की।

क्षेत्र के बड़ौत - छपरौली- टांडा सड़क मार्ग पर स्थित नांगल और कूड़ी गांव के बस स्टैंड पर रोडवेज बस की इंतजार करते हुए मंगलवार की सुबह दो घंटे तक भी रोडवेज बस नहीं आई तो यात्रियों को गुस्सा आ गया। उन्होंने रोडवेज अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा डिपो में रोडवेज बसों के संचालन का कोई भी शेड्यूल नहीं है।  इससे अच्छा तो रोडवेज बसों को बंद कर दिया जाए ताकि यात्री बिना समय बर्बाद किए अन्य दूसरे साधन से अपने गंतत्व पर पहुंच सके। 

परेशान यात्रियों ने कहा बस परिचालक और चालक मनमर्जी के होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों का कोई शेडयूल नहीं होने के कारण स्कूल और नौकरी पर जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 राजीव, सतपाल, बीर सैन, जितेंद्र, विकास, मनीष, राजेश आदि ने बताया इससे अच्छी सेवा तो प्राइवेट बसों की थी जो हर 15 मिनट में आती थी, फिर से प्राइवेट बस चला दी जाए तो इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी।

उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर  बड़ौत - छपरौली- टांडा मार्ग पर शेडयूल के अनुसार बसों का संचालन कराने की मांग की। इस बारे में बड़ौत डिपो के एआरएम ने बताया लापरवाही कर रहे बस चालक और परिचालकों की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। बसों को नियमित चलाने और हर स्टाप पर बस रोकने का प्रयास होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें