एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कैराना पलायन मुद्दे पर भाजपा केवल राजनीति कर रही है। आम आदमी के हितों और मुद्दों पर बीजेपी का ध्यान ही नहीं है। चुनाव के समय में ही भाजपा को इस तरह के मुद्दे याद आते हैं।
मंगलवार को गाजियाबाद से बड़ौत जाते वक्त राष्ट्र वंदना चौक पर पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी ने कहा कि पलायन पर भाजपा केवल और केवल राजनीति कर रही है। चुनाव के आसपास ही इस तरह के मुद्दों को भाजपा हवा देती रही है। इससे पहले भी पार्टी ऐसा कर चुकी है।
यह केवल चुनावी फंडा है। कैराना में हिंदुओं ने पलायन नहीं किया। शिक्षा और व्यवसाय के लिए लोग नई जगह जाकर बसें है। बसपा ही आम आदमी का हित करती है। बसपा चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, न कि समाज का अहित करने वाले मुद्दों पर।
उधर, एमएलसी सुरेश कश्यप का गाजियाबाद से बड़ौत जाने वक्त राष्ट्र वंदना चौक पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, संत कुमार जाटव, शशिकांत प्रेमी, सत्येंद्र मौर्य, विक्रम भाटी, ओमप्रकाश कश्यप, राजकुमार, वीरेंद्र, सरवर प्रधान, श्याम सुंदर हरित, धर्म सिंह, संदीप प्रजापति, किरण पाल सैनी, पद्म कश्यप, चेतराम, इरशाद अलवी, सुरेंद्र लुहारी, प्रमोद आदि थे।