फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फैसल की हत्या में शामिल मिले परवेज के मां-बाप, हत्या कर शव टुकड़ों में फेंके

Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान के फैसल की हत्या में परवेज के मां और बाप भी शामिल मिले। गोली मारकर हत्या करने के बाद शव के तीन टुकड़े कर बोरे में बंद कर हरसिया गांव के पास हिंडन नदी में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
छपरौली थाने में पुलिस हिरासत में फैसल की हत्या के आरोपी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान के फैसल की हत्या में परवेज के मां और बाप भी शामिल मिले। पुलिस ने दोनों की भूमिका उजागर होने पर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान के फैसल की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव के तीन टुकड़े कर बोरे में बंद कर हरसिया गांव के पास हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी परवेज, सावेज, उसकी मित्र शमा निवासी लोनी गाजियाबाद और दानिश निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।

पूछताछ में परवेज ने वर्ष 2021 में हुए झगड़े की रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर हिंडन नदी से बोरे में बंद शव के तीनों टुकड़े बरामद किए। पुलिस की जांच में मुख्य हत्यारोपी परवेज की मां रिहान और पिता इनाम भी हत्या की साजिश रचने में शामिल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें