फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में अभिभावक जाएंगे स्कूल, पढ़ेंगे लाडली की सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में 17 अक्तूबर से चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन

बालिका सुरक्षा से लेकर पाक्सो एक्ट तक दी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन ने इस बार नवरात्र पर स्कूलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। इसमें बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मीना मंच को जहां एक ओर प्रभावी बनाने व उनके माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिएं गए है, वहीं अभिभावकों को भी स्कूल बुलाकर उन्हें कानूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसे शिक्षा विभाग ने भी पूरी तैयारी शुरू कर दी है।
डीसी डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि नवरात्र 17 अक्तूबर यानी शनिवार से शुरू हो रहे है। नौ दिन परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक 10-10 अभिभावकों को प्रतिदिन विद्यालय बुलाएंगे। उन्हें सांविधानिक अधिकार बुकलेट की मदद से पॉक्सो कानून, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध अधिनियम, सेफ टच अनसेफ टच के प्रावधानोें बारे में जागरूक करेंगे। इस चर्चा के दौरान कोविड-19 से संबंधित स्वच्छता एवं सामाजिक दूरी का पूर्णतया पालन किए जाने के भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जाएगी जानकारियां
बड़ौत। मीना मंच की बालिकाओं को इस बार नवरात्र में स्कूलों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, हेल्पलाइन नंबर 112 व 181 की भी जानकारी दी जाएगी। डीसी संगीता शर्मा ने बताया कि अभियान में मीना मंच की सुगमकर्ता का दायित्व होगा कि प्रतिदिन मीना मंच की सक्रिय 3-3 बालिकाओं को विद्यालयों में बुलाकर उन्हें कानूनी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर व उनके प्रयोग की जानकारी प्रदान की जाएगी। मीना मंच के बच्चे ये जानकारी प्राप्त करने के बाद अपने घर, पड़ोस, मोहल्ले में पोस्टर से लोगों को जागरूक करेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें