फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में शिक्षक को नियुक्ती पत्र देते प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और विधायक रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के परिषदीय स्कूलों में नियुक्त किए गए 78 सहायक अध्यापकों को प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और डीएम शकुंतला गौतम ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का कार्य करें। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा प्रदान करें।
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में 98 शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश दिया गया था। शिक्षक भर्ती के लिए 13 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं किया और सात अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में उनके नाम में भिन्नता पाई गई थी। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी, सांसद सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, डीएम शकुुंतला गौतम ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व पांच शिक्षकों को प्रभारी मंत्री ने एनआईसी में नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 14 शिक्षामित्र बने सहायक अध्यापक
बागपत। जिले के 14 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिली है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में 14 शिक्षामित्रों को भी सहायक अध्यापक के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें