- शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोल फ्री नंबर जारी कियासंवाद न्यूज एजेंसी बागपत। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी पर अभिभावक टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया।
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली यूनिफोर्म, जूता, बैंक के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये खाते में भेजे जाते हैं। शनिवार को लखनऊ में हुए मेधावियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थांतरित की। कार्यक्रम में उन्होंने टोल फ्रीन नंबर 18008893277 भी जारी किया। टोल फ्री नंबर पर अभिभावक विद्यालयों में बच्चों को समय पर किताब न मिलने, मध्याह्न भोजन, शिक्षण कार्य में अनियमितता सहित अन्य शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अभिभावक के शिकायत करने पर समस्या का तुरंत समाधान कराया जाएगा। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि अभिभावकों की समस्या का समाधान करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोल फ्रीन नंबर जारी किया है।