फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड के जंगल में तेंदुए की दस्तक से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में भी जाने से कतरा रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। रंछाड गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक से किसानाें में दहशत है। गांव के पप्पू, सतेंद्र, ओमकार, मोहित ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए को देखकर वह भयभीत हो गए। किसानों ने तुरंत गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। रविंद्र हट्टी सहित किसानों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। कहना है कि तेंदुए की दहशत में किसान खेतों पर भी जाने से कतरा रहे है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल का कहना था कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वन कर्मियों की टीम भेजकर स्थिति का जायजा कराया जाएगा।
विज्ञापन

रटौल में बंदरों का आतंक बरकरार
चांदीनगर। रटौल गांव में बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है। बंदर अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगाें पर हमला कर घायल कर चुके है। गांव के लोग कई बार प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाते आ रहे है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन टीम अभी तक नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें