वन दरोगा और रेंजर ने जंगल में की कांबिंग, पंजों के निशान देखे
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मांगरौली के जंगल में भालू जैसा जानवार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी शिकायत पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जंगल पहुंचकर कांबिंग की और जानवर के पंजों के निशान आदि देखे। निशान स्पष्ट न होने पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
वन रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह के साथ टीम ने मांगरौली के जंगल में जानवर के पंजों के निशान देखे। वन रेंजर ने बताया कि पंजों के निशान मिट चुके है। इस स्थान से काफी लोगों का आवागमन हो चुका है। टीम ने मांगरौली के जंगलों में कांबिंग भी की। इसके बाद रेंजर राजपाल सिंह और वन दरोगा दयाशंकर तिवारी किसानों से भी मिले। किसानों ने उन्हें जंगल में घूमते मिले भालू जैसे जानवर के पंजों के निशान दिखाए। रेंजर ने बताया कि जो निशान किसानों ने उन्हें दिखाए है, वे धुंधले होने के कारण स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि जंगल में कौन सा जानवर है।