ऑनलाइन निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर ऑनलाइन निंबध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज सड़क दुर्घटनाएं भयावह रूप ले रही है। हमने बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश नही लगाया तो स्थिति और भयावह होती जाएगी। परिवहन व पुलिस की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन बगैर जन-जागरूकता के इस बड़ी समस्या से निजात नहीं पाया जा सकता है। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने युवाओं से अपील की कि वह न केवल यातायात नियमों का पालन करें। बल्कि अपने दोस्तों व रिश्तेदारो सहित पड़ोसियों को इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में 150 बच्चे ने प्रतिभाग किया। डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि अगले सप्ताह प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।