फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोडवेज की 80 फीसदी बसों में पैनिक बटन खराब

Thu, 03 Apr 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन खराब हो गए हैं। डिपो की करीब 80 प्रतिशत बसों में पैनिक बटन खराब है, जो दबाने से काम नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो के रिकार्ड में परिवहन निगम की 123 व अनुबंधित 44 बसें हैं। इन सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीट के पास पैनिक बटन लगाए गए थे। ताकि कोई घटना होने पर उस पैनिक बटन को दबाया जा सके। इसके दबाने से तुरंत बस की लोकेशन पुलिस व परिवहन निगम के अधिकारियों को पहुंच जाती हैं।
असुरक्षित यात्री को 15 मिनट के अंदर सहायता दी जाती हैं। मगर, डिपो की 80 प्रतिशत बसों के पैनिक बटन काफी समय से खराब हैं। जो दबाने से कोई काम नहीं करते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक खराब बटनों को न ठीक कराया गया और नहीं बदलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें