फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिपो की केवल 20 फीसदी बसों में पैनिक बटन कर रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन खराब हो गए हैं। डिपो की केवल 20 फीसदी बसों में लगे पैनिक बटन काम कर रहे हैं। शेष बसों में बटन बार-बार दबाने पर भी काम नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



बड़ौत डिपो के रिकाॅर्ड में परिवहन निगम के साथ ही अनुबंधित 180 बसें हैं। इन सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीट के पास पैनिक बटन लगाए गए थे ताकि कोई घटना होने पर उस पैनिक बटन को दबाया जा सके। इसके दबाने से तुरंत बस की लोकेशन पुलिस व परिवहन निगम के अधिकारियों को पहुंच जाती है। असुरक्षित यात्री को 15 मिनट के अंदर सहायता दी जाती है, मगर डिपो की केवल 20 फीसदी बसों के ही पैनिक बटन काम कर रहे हैं। बाकी के बटन काफी समय से खराब हैं। जो दबाने से कोई काम नहीं करते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक खराब बटनों को न ठीक कराया गया और नहीं बदलवाए गए।
विज्ञापन



वर्जन
डिपो की सभी बसों में पैनिक बटन लगे हैं। कुछ बसों के पैनिक बटन खराब हो सकते हैं। इनको दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें