दोघट। रहतना गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। तेंदुआ गांव से दो कुत्तों को उठाकर ले गया। किसानों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
रहतना, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी, बामनौली के जंगलों में कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने की शिकायत मिल रही है। शनिवार की सुबह रहतना निवासी रामधन के पालतू कुत्ते को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। रविवार व सोमवार फिर तेंदुआ गली में घूम रहे दो कुत्तों को उठा ले गया। ग्रामीणों प्रवीण, रामधन, भारतवीर आदि ने बताया कि तेंदुए के दिखाई देने से दहशत बनी हुई है। सोमवार सुबह वन दरोगा दयाशंकर तिवारी, वन कर्मी संजीव कुमार, नीटू सिंह आदि ने ग्रामीणों के साथ वन क्षेत्र में शोर मचाकर कांबिंग कराई। उधर, रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह का कहना है कि तेंदुआ देखे जाने की शिकायत मिली है। वन विभाग की अलग अलग टीमें भेजकर कांबिंग कराई जाएगी।