फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पद्मावती धाम जैन मंदिर में तीन दिसंबर से होगा पंचकल्याणक, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-जैन इंटर कालेज में श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाने के लिए बड़ा वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा
विज्ञापन

फोटो नंबर 21केएआर 1,ए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। श्री पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में आगामी तीन दिसंबर से आठ दिसंबर तक भगवान पार्श्वनाथ का पंचकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालु आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा के जैन इंटर कॉलेज में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी की जा रही हैं। वहीं पंचकल्याणक महोत्सव में श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाने के लिए बड़ा वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। करीब 60 लाख रुपये कीमत से यह पंडाल बनेगा। इसेे कलकत्ता से आए करीब 50 कारीगर तैयार करने में जुटे हैं। इस बड़े आयोजन में खेकड़ा में जैन समाज के 55 संत ससंघ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम के आयोजन अंकुश जैन, नरेश जैन, राहुल जैन ने बताया कि पंचकल्याणक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। श्री पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा भी विधि विधान पूर्वक स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें