फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में आंदोलन को लेकर हुंकार भरेगें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों सहित अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को कोताना रोड पर किसानों की बैठक हुई। इसमें समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में 15 जून को समस्याओं को लेकर तहसील में पंचायत करने का निर्णय किया गया। पंचायत में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
कोताना रोड पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने की। यहां वक्ताओं ने कहा कि बिजली समस्या, नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान न होने पर आक्रोश जताया। चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि सरकार बिजली के बिल जमा करने का दबाव बना रही है, जबकि अभी 2021-22 का भुगतान भी बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा तो किसान बिजली बिल किस प्रकार जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विक्रम आर्य ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व घोषणा की थी कि बिजली फ्री दी जाएगी, लेकिन अब नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। अवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है। इन सभी मुद्दों पर किसान यूनियन अब सरकार को घेरेगी। निर्णय किया गया कि 15 जून को यूनियन के बैनर तले बड़ौत तहसील में पंचायत होगी। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में बलजोर आर्य, सत्यवीर सिंह, संजीव, अशोक, प्रमोद, राजेंद्र, प्रवीण, रूपेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें