फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत लड़की की बरामदगी न होने पर मीतली में पंचायत, तनाव 

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के मीतली गांव में पंचायत करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी के मीतली गांव से अपहृत लड़की की बरामदगी नहीं होने पर दोनों समुदाय के लोगों की गांव में पंचायत हुई। इसमें लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने वहां पर पहुंचकर जल्द ही लड़की की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

  मीतली गांव से बुधवार को एक लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने छह लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। आरोपियों में विशेष समुदाय के युवक शामिल रहे। आरोप है पुलिस ने अभी तक न लड़की को बरामद किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार। इस संबंध में पुलिस से बात करते है तो पुलिस वाले अभद्रता करते हैं। बृहस्पतिवार को पीड़ित गांव के लोगों के साथ पहले कोतवाली में पहुंचे। उचित जवाब नहीं मिलने पर वापस अपने गांव में पहुंचे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में गांव में पंचायत हुई। दोनों समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा पुलिस जल्द से जल्द अपहृत लड़की की बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी करें। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों को जल्द ही  बरामद करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश
बागपत। इस मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस दो युवकों को कोतवाली पर लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें