फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा में महाभारत कालीन चित्रित धूसर मृतभांड मिले 

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महाभारत कालीन चित्रित धूसर मृतभांड मिले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में शहजाद राय शोध संस्थान की तरफ से जनपद बागपत के पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान गांव असारा में मौजूद रेहड़ा टीला से प्राप्त प्रमाणों के आधार पर क्षेत्र में महाभारत काल में भी मानव बस्ती की आबादी रही है। 
विज्ञापन

  संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने बताया दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के शोध से जुड़े विद्यार्थियों को संस्था में पंजीकृत कर तहसील  बड़ौत का पुरातात्विक  सर्वेक्षण गांव दर गांव स्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार को शोध सर्वेक्षण के लिए गांव असारा में पुरातात्विक स्थल से चित्रित धूसर मृदभांड के खंडित अवश्ेाष प्राप्त हुए, प्राप्त अवशेषक्षेत्र की  संस्कृति और सभ्यता को करीब चार से पांच हजार वर्ष प्राचीन सिद्ध करते हैं। उन्होंने बताया हस्तिनापुर में प्रथम बार प्राप्त चित्रित धूसर मृदभांडों के प्रमाणों के गांव असारा के प्रमाण मेल खाते हैं। 
जैन ने दावा किया गांव असारा से प्राप्त पुरावशेष को आधार मानकर यदि उत्खनन किया जाता है तो महाभारत की संस्कृति से जुड़ा एक ओर सभ्यता स्थल विश्व के सामने होगा। उन्होंने बताया शोध से जुड़े विद्यार्थियों में हर्ष देव तोमर भी शामिल रहे और असारा से प्राप्त पुरावशेषों की विस्तृत रिपोर्ट भारतीय पुरातन सर्वेक्षण विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें