सोशल ऑडिट टीम का नहीं किया जा रहा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय हंगामा किया। उन्होंने पंचायत सचिवों पर ऑडिट करने मेें सहयोग न करने तथा अभिलेख उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बीडीओ से अभिलेेख उपलब्ध कराने की मांग की।
कहना था कि ऑडिट टीम को ग्राम पंचायतों का ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को ऑडिट टीम के सदस्य ग्राम पंचायत में पहुंचे तो सचिवों द्वारा उन्हें अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। ऑडिट में पंचायत सचिवों द्वारा उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर नीरज कुमार, राजबीर सिंह, मुनेश, निर्मला, उषा, कृष्णपाल, भूपेन्द्र, रणवीर, बिजेन्द्रपाल, मुनेश आदि मौजूद रहे।