बागपत में प्रधान पति ने ऊंट पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना करने का एक मामला सामने आया है। छपरौली ब्लाक के रठौड़ा गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के पति ने ऊंट पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया। किसी ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। प्रधान के समर्थकों ने धार्मिक नारेबाजी भी की।