फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्मर रजिस्ट्री में रुचि नहीं ले रहे पंचायत सहायक, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 49 पंचायत सहायकों ने फार्मर रजिस्ट्री से बनाई दूरी, कार्रवाई की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने में पंचायत सहायक रुचि नहीं ले रहे हैं और पत्र जारी करने के बाद भी शिविर में नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते प्रभारी डीपीआरओ ने 49 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कृषि विभाग द्वारा 15 नवंबर तक यह शिविर लगने है, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री में पंचायत सहायक सहयोग नहीं कर रहे हैं और लगातार इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण अन्य विभागों के साथ ही किसानोें को भी परेशानी हो रही है। कई बार पत्र जारी करने के बाद भी पंचायत सहायक नजरअंदाज कर रहे हैं। पंचायत सहायकों की लापरवाही के चलते प्रभारी डीपीआरओ नितिन कुमार ने 49 सहायकों को नोटिस जारी किया है और जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दिया नोटिस
पंचायत सहायक रूपिन कुमार, प्राची, आरती, मोहम्मद फरीन, कृतिका, सोनिका, रोहित तोमर, शुभम तोमर, शिवानी, अंकित तोमर, शिवानी, सौरभ, सौरव तोमर, आंचल, राहुल कुमार को नोटिस दिया। इसके अलावा मुलकिशा, आरिफ, संजय कुमार, दीपाली मलिक, सागर, योगेश, दीपक तोमर, अभिषेक तोमर, शिवम, निशा, नीमा, आरजू, अक्षय कुमार, राजन पंवार, प्रवीण कुमार व सुनैना आदि को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें