बिनौली। एक गांव में चार परिवार के लोगों ने पुलिस पर तानाशाही रवैये व गांव के दबंग लोगों द्वारा डराने का आरोप लगाकर अपने घरों के गेट पर पलायन करने को मजबूर, हमारा मकान बिकाऊ है के पंपलेट चस्पा किए हैं।
गांव के सद्दाम पुत्र अजीज, शाकिर पुत्र शाबिर, सलीम पुत्र सिजावल, खालिदा पत्नी समयदीन ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के एक युवक ने परिवार के एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी उदय को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया था, लेकिन अब कुकर्म के मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने अपने मकान पर पंपलेट चस्पा किये हैं और न्याय से गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा बोर्ड पोत देने के मामले की जांच की जा रही है। बचाव करने को लेकर कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।