फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वापस होंगे स्मार्ट कार्ड के रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन

बागपत। परिवहन विभाग की ओर से जारी किए स्मार्ट कार्ड धारकों की धनराशि वापस की जाएगी। इसके लिए आवेदक को डिपो में रुपये वापस कराने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के उपरांत उपभोक्ता के कार्ड की धनराशि चेक कर उनके खातों में वापस की जाएगी।
रोडवेज ने मार्च महीने में स्मार्ट कार्ड से यात्रा पर रोक लगा दी थी। एक अप्रैल से कार्ड धारकों के पैसे वापस करने की योजना तैयार की। लॉकडाउन के कारण योजना शुरू नहीं हो सकी। अब रोडवेज ने पुन: यात्रियों के स्मार्ट कार्ड के रुपये वापस देने की योजना तैयार की है। इसके लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आवेदक को डिपो में पहुंचकर रुपये वापस कराने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के उपरांत डिपो कर्मचारी मशीन से आवेदक के स्मार्ट कार्ड के खाते की जांच करेंगे और कार्ड की बची हुई राशि उनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत डिपो के प्रभारी एआरएम मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सभी स्मार्ट कार्ड धारक यात्रियों के कार्ड के रुपये उनके खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे। इसके लिए कार्ड धारकों को डिपो में आवेदन करना होगा। कार्ड के पैसे वापस कराने के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें