खेकड़ा। खेकड़ा नगर में जैन कॉलेज रोड के पास स्थित गली निवासी एक व्यापारी परिवार की वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके बाद प्रशासन ने गली को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया। रविवार को गली मे रहने वाले 72 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए ।
नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित एक गली में पांच दिन पूर्व व्यापारी परिवार की वृद्ध महिला को यूरिन की समस्या बनी थी। परिजन तभी उसे इलाज के लिए गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल में ले गए थे। वहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद परिजनों ने उन्हें वहां अस्पताल में भर्ती कराया । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गली में रहने वाले 72 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। कॉविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि टीम ने 50 से अधिक लोगों के पुराना जांच के लिए सैंपल लिए और गली के करीब बीस परिवारों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन की हिदायत दी है। दूसरी ओर नगर के लोगों ने डीएम से गली में स्थित बैंक शाखा तक आने जाने के लिए रास्ता दिलवाने की मांग की। गली में शाखा तक आने जाने का रास्ता न मिलने पर उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।