फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri: पुरा महादेव में चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दस लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

Wed, 23 Jul 2025 10:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के पुरा महादेव मंदिर में बुधवार को झंडारोहण के बाद चतुर्दशी पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अब तक मंदिर में दस लाख से अधिक भक्त जलाभिषेक कर चुके हैं।

विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बालैनी स्थित पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार सुबह को झंडारोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक करने को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की दो किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में बुधवार तक दस लाख से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


पुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में तीसरे दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के कई घंटे बाद में जलाभिषेक का नंबर आया। इसके बाद ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

वहां भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में आरएएफ के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहे तो एसपी सूरज कुमार राय ख़ुद लगातार घूमते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह तक मंदिर में दस लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें