फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैन संतों के स्वागत में लगाए बैनर, झंडे उतारने पर आक्रोश जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
-समाज के लोगों ने की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में जैन संतों के आगमन पर लगाए गए झंडे और बैनर उतारे जाने से जैन समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जैन समाज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन और महामंत्री सुकुमालचंद जैन ने बताया कि संतों के स्वागत के लिए कई जगहों पर झंडे और बैनर लगाए गए थे। आरोप है कि रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इन्हें उतारकर फेंक दिया। सोमवार सुबह समाज के लोगों को इसके बारे में पता चला। झंडे और बैनर हटाए जाने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक जैन, वरदान जैन, नवनीत जैन, अभिषेक जैन, शरद जैन और संजय जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें