बड़ौत। शासन के निर्देश पर शराब की दुकानें खुलते ही खरीदारों की लंबी लाइनें लग गई। नौ घंटे खुली शराब की दुकानों से भले ही लाखों का कारोबार हुआ लेकिन कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का भी काम किया गया। कारण है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह तार तार रही। कई दुकानों पर पुलिस ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की दुकानें बंद थी। सोमवार देर रात शासन ने शराब बिक्री शुरू करने के निर्देश जारी किए। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम तक 7 बजे तक शराब की दुकानें खोली गई। दुकानें खुलते ही शराब की खरीदारी को भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शराब की बिक्री करने के निर्देश जारी किए गए। भीड़ के उमड़ने के साथ ही शराब की दुुकानों पर पुलिस फोर्स ने पहुंचकर लोगों को लाइन में लगवाया। इस दौरान कुछ ठेकों पर पुलिस को लाठियां भी फटकारनी भी पड़ी।