सर्वे में जिले में मिले 2171 आउट ऑफ स्कूल बच्चे
छह साल के बच्चे को पहली और सात साल के बच्चे को सीधे दूसरी कक्षा में प्रवेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनकी आयु के आधार पर स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। सर्वे के दौरान जिले में 2171 आउट ऑफ बच्चे चिह्नित किए गए है। छह साल के बच्चे को पहली कक्षा में और सात साल के बच्चे को सीधे दूसरी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उनकी आयु के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। छह साल के बच्चे को पहली कक्षा में और सात साल के बच्चे को सीधे दूसरी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे बच्चों के शिक्षा के स्तर का सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में 2161 बच्चें आउट ऑफ स्कूल मिले है। इनमें 1200 बालक व 971 बालिकाएं शामिल है। 2127 बालक व बालिकाओं का विद्यालयों में उनकी आयु के आधार पर नामांकन कराया गया है।
ब्लॉक चिह्नित बच्चे नामांकन
बागपत 431 420
बड़ौत 402 399
बिनौली 426 419
छपरौली 261 258
खेकड़ा 293 293
पिलाना 358 338
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को सरकारी नौकरी में कोई बाधा न हो, इसके लिए बच्चों का आयु के आधार पर कक्षाओं में नामांकन कराने के निर्देश है। जिले में कराए गए सर्वे में मिलें 2171 आउट ऑफ स्कूल बच्चों में से 2127 का नामांकन कराया जा चुका है। - बीएसए राघवेंद्र सिंह।