शासन ने स्वास्थ्य विभाग को विदेश से लौटे 50 यात्रियों का ब्यौरा भेजा है। इनमें से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 यात्रियों की पहचान कर उनकी जांच कराई गई है। इनमें से 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि छह लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बागपत जिले को मिली सूची में 17 यात्रियों के पते गलत है। इनकी तलाश करने के लिए सूची पुलिस को सौंपी गई है।