फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23411 में केवल 259 ही बैलेट से मतदान को तैयार, ईवीएम पर ज्यादा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 80 साल से अधिक उम्र वाले 17358 में केवल 212, 6053 दिव्यांगों में 47 ही करेंगे बैलेट पेपर से मतदान
विज्ञापन

- कोई भी कोरोना संक्रमित घर से वोट डालने वाला नहीं मिला, छह फरवरी को कराया जाएगा इनका मतदान
- जिले में बैलेट पेपर से मतदान कराने के लिए 2416 कर्मचारी और 8876 सर्विस मतदाता भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में इस बार भले ही 80 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की छूट दी गई थी। मगर, बुजुर्गों व दिव्यांगों ने बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से ही वोट डालने पर ज्यादा भरोसा जताया है। यही कारण है कि 23411 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में से केवल 259 ही बैलेट से मतदान करने को तैयार हुए है।
मतदान केंद्रों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की छूट दी थी। इसके लिए ऐसे सभी मतदाताओं के घर टीम को भेजकर 12डी फार्म दिया गया था। इस पर उनको स्वीकृति देनी थी कि वह बैलेट पेपर से घर से मतदान करेंगे। घर से वोट डालने की सुविधा केवल फार्म वापस जमा कराने वालों को मिलनी थी। इसलिए ही जिले में सभी 80 साल से अधिक उम्र वाले 17,358 और 6053 दिव्यांग मतदाताओं के घर फार्म भेज दिया गया था। इसके बावजूद केवल 259 मतदाताओं ने घर से वोट डालने में रुचि दिखाई है। इन सभी के घर छह फरवरी को टीम जाएगी और इनके वोट डलवाए जाएंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जिससे किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 वर्ष से अधिक मतदाता
विधानसभा मतदाता घर से मतदान करेंगे
बागपत 5035 68
बड़ौत 5505 54
छपरौली 6818 79
----------------------------
दिव्यांग मतदाता
विधानसभा मतदाता घर से मतदान करेंगे
बागपत 2265 23
बड़ौत 1733 11
छपरौली 2055 13
----------------------------
कर्मचारियों की वोट
बागपत 915
बड़ौत 700
छपरौली 801
----------------------------
सर्विस वोटर
बागपत 2337
बड़ौत 2747
छपरौली 3792
चुनाव आयोग से यह सुविधा दी गई थी कि 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता घर से वोट डाल सकेंगे। इसके लिए स्वीकृति को फार्म 12डी सभी के घर भेजा गया था, जिनमें से केवल 259 ने घर से वोट डालने की स्वीकृति दी है। इनकी वोट छह फरवरी को डलवाई जाएगी। - अमित कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें