फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से प्रदेश स्तर तक मजबूत हो रहा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । समाजवादी पार्टी बागपत के जिला कार्यालय पर महिला सभा की बैठक हुई। इसमें जिले के अलग-अलग स्थानों से महिलाओं ने भाग लेकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

सभा की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा ने बताया कि रविवार को पूनम धामा के नेतृत्व में कमला, राबिया, सुमैया, सलमा सहित काफी संख्या में महिलाएं समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंची। कार्यालय पर महिलाओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया गया। डॉक्टर सीमा यादव ने कहा कि जिले में समाजवादी विचारधारा के प्रति विश्वास व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को देखते हुए महिलाएं समाजवादी पार्टी में शामिल हो रही है। पार्टी जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी मजबूत हो रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। डॉक्टर सीमा यादव ने सपा महिला सभा जिला संगठन में जिला सचिव रेखा तेवतिया, बागपत विधान सभा अध्यक्ष पूनम धामा, खेकड़ा नगर अध्यक्ष दिलशाना को महिलाओं को पार्टी में शामिल करने की जिम्मेेदारी दी। इस मौके पर नईमा खान, कविता गिरी ,रामवती,आसमां परवीन, जबीरन, नेहा ,कोमल यादव सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें