फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंची टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को महिलाओं ने घेर लिया। टीम कब्जा करने वालों को तीन दिन के भीतर स्वयं ही कब्जा हटाने की चेतावनी देकर वापस लौट आई।
विज्ञापन

रटौल को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर सरकारी भूमि चिंहित की जा रही है। जिसके बाद सरकारी भूमि को खाली कराने की भी तैयारी हो गई है। बुधवार को एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार के आदेश पर लेखपाल सुन्दरलाल पुलिस को लेकर मुन्ना नगर के समीप छोटी जोहड़ी के पास ग्राम समाज की जमीन को खाली कराने पहुंचे। महिलाओं ने प्रशासन की टीम का विरोध किया। लेखपाल सुन्दरलाल ने लोगों को तीन दिन के भीतर स्वयं ही कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन न होने पर जेसीबी मशीन से ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें