फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई का विरोध, प्रशासन को चेताया

Wed, 10 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के भट्ठा मालिकों ने प्रशासन पर मनमानी करने और पाथी गई ईंटों पर बुलडोजर, ट्रैक्टर चलवाकर  तहस नहस करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। भट्ठा मालिकों ने चेतावनी दी है कि भट्ठों पर तोड़फोड़          बंद नहीं की गई तो भट्ठा मालिकों को हाईवे जाम करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


बागपत ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष विक्रम राणा के नेतृत्व में भट्ठा मालिक एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी से भट्ठों पर तोड़फोड़ बंद कराए जाने की मांग की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इससे आक्रोशित भट्ठा मालिकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। भट्ठा मालिकों ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व उनसे रायल्टी जमा करा ली गई, टैक्स भी जमा करा लिया गया। जब इतना सब कुछ हो गया तो उन्होंने भट्ठे चलाने की तैयारी शुरू कर दी। लेबर बुला ली गई, पैसे भी उन्हें दे दिए गए, ईंट पथाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन


सिर्फ भट्ठे सुलगने का इंतजार था। अभी भट्ठे नहीं चले थे, फिर भी प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए भट्ठों को तुड़वाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों में समिति के महामंत्री मुकेश शर्मा, विनोद गोयल, प्रमोद गुप्ता, मुकेश जैन, नवीन जैन, प्रदीप संजीव, रणवीर, बिल्लू, शीशपाल, ओमपाल, जितेंद्र, विपिन शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें