बागपत। ओपीडी बंद होने के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान रहे। मरीजों की इलाज कराने को लेकर चिकित्सकों से नोकझोंक भी हुई। चिकित्सकों के समझाने के बाद मरीज बिना उपचार के ही अपने घर लौट गए।
कोरोना वायरस की माहामारी फैलने के बाद शासन ने ओपीडी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई है, जबकि आपातकाल सेवाएं चालू है। चिकित्सक केवल आपातकाल के मरीजों का ही इलाज कर रहे है। इसके बावजूद भी सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंच गए। गेट बंद होने के कारण मरीजों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों की इलाज की मांग को लेकर चिकित्सकों से नोकझोंक भी हुई। बाद में चिकित्सकों के समझाने के बाद इलाज के लिए आए लोग शांत हुए और अपने घरों को चले गए।