बागपत/बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक एवं योग प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने ऑनलाइन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया है। योग प्रशिक्षक शेखर चौधरी ने योग द्वारा वृक्षासन, ताड़ासन, शीर्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, मंडूकासन कराया। डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में नौ जिलों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। मुस्कुराओ इंडिया अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा 10 प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का पहला चरण महाविद्यालय स्तर, दूसरा जिला स्तर व तीसरा विश्वविद्यालय स्तर पर होगा। प्रतिभागी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए तीन मई तक अपने कार्यक्रम अधिकारियों को व्हाट्सएप या ईमेल पर प्रेषित करेंगे फाइनल परिणाम आगामी 10 मई को घोषित हो जाएगा। बागपत की नोडल अधिकारी डॉ. किरन गर्ग ने भी जानकारी दी।
डीएलएल प्रशिक्षण की ऑनलाइन क्लास शुरू
बड़ौत। डायट प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिल ने बताया कि जनपद में 40 निजी संस्थाओं को डीएलएड प्रशिक्षण की ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जनपद की कुछ ही संस्थाओं ने अभी ऑनलाइन कक्षाएं चलाना शुरू किया है। बताया कि डायट स्टाफ द्वारा भी डीएलएड प्रशिक्षण की ऑनलाइन क्लास चलायी जा रही है। ऑनलाइन क्लास संचालन करने में रविशंकर शर्मा, अशोक कुमार भाटी, गीता रानी, रोहित वर्मा, बसंत कुमार आदि शामिल हैं।
--------------------