फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से स्कूलों में लगाई जाएगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले 15 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के जारी किए गए थे निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में आज से टैबलेट पर ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। शासन ने पूर्व में 15 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी के निर्देश दिए थे। मगर अब आठ जुलाई से ही ऑनलाइन हाजिरी लगाने का निर्देश जारी किया है।
स्कूल आने और जाने के दौरान शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा स्कूल के 12 रजिस्टर को डिजिटल करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने अब आठ जुलाई से ही ऑनलाइन हाजिरी के निर्देश दिए हैं। इसमें शिक्षकों की सेल्फी लेने के साथ हाजिरी लगाई जाएगी, जिससे उनकी जगह कोई दूसरा हाजिरी नहीं लगा सके। इसके अलावा स्कूल के सौ मीटर के दायरे में हाजिरी लग सकेगी। वहीं अध्यापकों और कर्मचारियों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति विद्यालय आगमन-प्रस्थान का समय भी आठ जुलाई से डिजिटल उपस्थिति पंजिका में अंकित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
-शासन ने पूर्व में 15 जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे, मगर अब 8 जुलाई से आदेश लागू कर दिए हैं। सभी विद्यालयों में सोमवार से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। -पुष्पेंद्र कुमार, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें