फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। इसके लिए परिषद की ओर से समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। आवेदन के दौरान छात्र/छात्रा व उनके अभिभावक के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अभिभावक/ कक्षा अध्यापक व प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए पांच अगस्त निर्धारित की गई है। संस्था के प्रधानाचार्य दस अगस्त तक परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करेंगे। 16 अगस्त तक छात्रों के शैक्षिक विवरण का ब्यौरा व शुल्क जमा करने की सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। दस अगस्त के उपरांत 16 अगस्त तक शुल्क जमा करने पर प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। 21 से 31 अगस्त तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण की चेकलिस्ट की जांच करेंगे। दस सितंबर तक छात्रों के विवरणों की जांच कर संशोधन कर वेबसाइट पर अपडेट करेंगे। एक से दस सितंबर के दौरान किसी भी नवीन छात्र का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यक्तिगत परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा आवेदन का प्रारूप भरकर नगद शुल्क के साथ प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएंगे। छात्र/छात्रा के नाम, अभिभावक के नाम में कोई त्रुटि होने पर इसके लिए छात्र के अभिभावक/ कक्षाध्यापक व प्रधानाचार्यों को उत्तरदायी ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें