संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए 18 जनवरी को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी जिले का मूल निवासी होना और मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
-
लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
बागपत। उड़ान यूथ क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें लोगों ने प्रकृति के प्रति पोस्टकार्ड लिखकर आभार प्रकट किया। क्लब की ओर से 590 प्रविष्टियों में से 345 उत्कृष्ट पोस्टकार्ड का चयन कर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया गया। क्लब अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि क्लब की ओर से 352 लोगों को ऑनलाइन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
-