फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पर सितंबर तक पुल नहीं बना तो एक करोड़ का जुर्माना लगेगा

विज्ञापन
हरियाणा-बागपत को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा को जोड़ने के लिए ग्राम कुड़ी नांगल में यमुना पर पुल का निर्माण सितंबर तक नहीं हुआ तो कंपनी पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी कर दी गई है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरियाणा के सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके पेनाल्टी बांड भरवाने के लिए कहा है। जिससे कंपनी निर्धारित समय पर काम पूरा कर सके।
विज्ञापन

यूपी व हरियाणा को जोड़ने के लिए अभी तक यमुना के ऊपर से केवल एक पुल निवाड़ा गांव के समीप बना हुआ है। यह काफी पुराना हो चुका है। जिले में दूसरा पुल बनवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2017 में शिलान्यास किया था। यह पुल 84 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ी नांगल से पानीपत की सीमा तक बनेगा। इसका निर्माण सितंबर 2022 तक होना है। इसका कार्य अभी तक केवल 60 फीसदी पूरा हुआ है। इस कारण किसानों को नाव या पानी के बीच से खेतों में जाना पड़ता है। इसे देखते हुए सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरियाणा के सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद ने उनसे कहा कि कंपनी से एक करोड़ रुपये का पेनाल्टी बांड भरवाया जाए। यदि वह सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा नहीं करती है तो उन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाए। इस तरह निर्माण कंपनी पर शिकंजा कस दिया गया है। जिससे निर्माण समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें