फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक करोड़ 39 लाख रुपये से होगा खेकड़ा स्टेडियम तक सडक़ का निर्माण

विज्ञापन
एक करोड़ 39 लाख रुपये से होगा खेकड़ा स्टेडियम तक सडंंक़ का निर्माण की खबर से संबं​धित फोटो। सड़क
विज्ञापन
- लोक निर्माण को भेजी जाएगी धनराशि, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से स्टेडियम तक बनाई जाएगी सडक़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेकड़ा स्टेडियम तक दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे तक जाने वाली सड़क का एक करोड़ 39 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। एनएचएआई ने सड़क का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। सड़क बनने से युवाओं को आने जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

खेकड़ा में खेल स्टेडियम तक जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो रही है। सड़क का निर्माण कराने के लिए सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह व डीएम अस्मिता लाल से शिकायत की थी। इसके अलावा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत कर सड़क का निर्माण करवाने की मांग की थी। इसके बाद एनएचएआई ने सड़क का निर्माण कराने के लिए एक करोड़ 39 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया और लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही विभाग को धनराशि आवंटित कर दी जाएगी और सड़क का निर्माण होने से युवाओं को भी काफी सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें