फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्म बाबा पुण्य स्मृति दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर में भजन विहार कॉलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस पर गणमान्य लोगों ने बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय आश्रम की संचालक गीता दीदी ने बताया आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले पिता ब्रह्मा बाबा नवयुग के अद्भुत शिल्पी थे। 18 जनवरी 1969 को ब्रह्मा बाबा ने अपने देह का परित्याग कर संपूर्णता की स्थिति को प्राप्त किया। उनकी पुण्य स्मृति में विश्व भर में 18 जनवरी को पुण्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई। साथ ही विश्व शांति के लिए 14 घंटे का अखंड योग किया। सरिता दीदी ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित आश्रम की दीदी और नगर के गणमान्य लोगों ने आधा घंटा मौन रहकर विश्व शांति के लिए सशक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें