फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भूकंप, रासायनिक हादसोें पर मॉक एक्सरसाइज आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद शामली की सभी तहसीलों में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटनाओं और अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के सभी चरणों के संचालन हेतु तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रत्येक एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी तहसील क्षेत्र में इस अभ्यास को सुनिश्चित कराएं।
तहसील शामली में एसडीएम शामली के निर्देशन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन शुगर मिल शामली व जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में होगा। तहसील कैराना में एसडीएम कैराना के दिशा निर्देशन में पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में अभ्यास कराया जाएगा। तहसील ऊन में एसडीएम ऊन के दिशा निर्देशन में डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित बचाव और राहत कार्यों की तैयारी को परखना और जनमानस में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें