फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बदमाशों ने पांच लाख का सरिया लदा कैंटर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मवीकलां के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैंटर चालक से पांच लाख के सरिया से लदा कैंटर लूट लिया। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पहुंचे शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी अनिश ने बताया कि वह सरिया के कारोबार करता है। मुजफ्फरनगर की अमन रोलिंग सरिया मिल से शनिवार रात दस बजे चालक इस्लाम कैंटर में सात टन सरिया लेकर नोएडा के लिए रवाना हुआ था। रात तीन बजे चालक ने टायर चेक करने के लिए कैंटर रोका। तभी तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर कैंटर लूट लिया। चालक के शोर मचाने पर बदमाश उसके साथ मारपीट कर बंधक बनाकर खेत में फेंक गए। उसने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पास के ही ढाबे पर पहुंचकर फोन से घटना के बारे में उसे जानकारी दी। अनिश ने पुलिस सेे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर गाड़ी और सरिया की बरामदगी कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। इस्लाम इसी महीने अनिश के यहां काम पर लगा था। जांच की जा रही है, घटना की शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें