फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जंयती की पूर्व संध्या पर रंगांरग कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया

विज्ञापन
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती मनाते बच्चें व शिक्षक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से समा बांधा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर के स्कूल व कॉलेजों मेें मंगलवार को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमेें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे मेें जानकारी दी और उनके पदचिन्हों पर चलकर देश व समाज की उन्नति मेें सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता ही सेवा, वंदे मातरम आदि पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस अवसर पर राजकुमार, सूरज, छवि, विकास, शिखा, अनिता, नितेश, मोनिका आदि का योगदान रहा। उधर, वनस्थली पब्लिक स्कूल में भी गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के हर्षित जैन व संजय जैन ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देशहित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उधर, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक राव फारूक अहमद ने किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को जोड़ने का काम किया था। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस अवसर पर आराध्या, विशाल, लव, वंशिका, अविका, अपर्णा, माधवी, वंदना, अदिति शामिल रहे। उधर, दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में हिंदी-अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने किया। इसमेें मेधावियों को सम्मानित किया गया। शोभा जैन, साधना जैन, कविता शर्मा, आंचल जैन, निशि जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें