फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौटते समय युवक पर गोली चलाई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। गांगनौली गांव में बुधवार की रात में खेत में अपने पिता का खाना देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को मेरठ के कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांगनौली के संजीव राठी ने बताया कि वह बुधवार की रात में अपने खेत में थे, उनका बेटा विक्की उर्फ पीटर खेत में खाना लेकर आया। जब वह घर लौट रहा था तो रास्ते में चार पांच युवक खड़े थे और युवकों ने विक्की पर गोली चला दी, इसमें वह घायल हो गया। घायल को मेरठ के कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा मामला संदिग्ध लग रहा है। घायल का उपचार चल रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें