खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास डस्ट से लदे ट्रक की टक्कर लगने से घायल बेहटा हाजीपुर निवासी वृद्ध ने गाजियाबाद के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव बेहटा हाजीपुर निवासी रमेश चंद (60) शनिवार को बस में सवार होकर खेकड़ा तहसील में किसी कार्य से आए थे। जब वह बस से उतरकर मार्ग पार कर रहे थे। तभी डस्ट से लदे आ रहे ट्रक ने उन्हेें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचें। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने घायल वृद्ध को गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया । वहां उन्होंने शनिवार की रात्रि में दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह मृतक के परिजनों ने थाना क्षेत्र बागपत कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने डस्ट से लदे ट्रक को कब्जे में लिया। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।