फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्धा की मौत, 21 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा के परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित, सैंपल लिए गए
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1293
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/ खेकड़ा। जिले में मंगलवार को चार बंदी, एक बैंक मैनेजर व एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 21 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। खेकड़ा में एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई। रैंडम जांच में उसके परिवार के चार लोग भी संक्रमित मिले है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 1293 हो गई है तथा 23 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेकड़ा क्षेत्र के गांव सुन्हैड़ा में सोमवार की रात एक वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। परिजनों ने बागपत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियंो को सूचना दिए बगैर ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले का पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार की सुबह गांव पहुंची और मृतका के परिजनों और उनके आस पास रहने वाले 150 ग्रामीणों के सैंपल लिए। रैंडम जांच में मृतका वृद्धा के परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले है। उन्हें नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, नगर स्थित अस्थाई जेल में भी मंगलवार को दो बंदी कोरोना संक्रमित मिले। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को नगर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती बागपत, बड़ौत निवासी चार मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। मंगलवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की मांग
बागपत। गौना गांव के विकल शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में गांव के कुछ लोगों से जान माल का खतरा बताया है। उसने एसपी से प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें